Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

इधर बांकीपुर में मिली मात उधर मोदी की नीतीश कुमार संजय झा संग बैठक बिहार पर क्या मंथन…


होमताजा खबरदेश

इधर बांकीपुर में मिली मात, उधर PM मोदी की नीतीश कुमार-संजय झा संग बैठक

Last Updated:

PM Modi-Nitish Kumar Meeting News: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस बैठक में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे. हालांकि बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों, बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, एनडीए की चुनावी रणनीति और गठबंधन के समन्वय जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई होगी.

इधर बांकीपुर में मिली मात, उधर PM मोदी की नीतीश कुमार-संजय झा संग बैठकZoom

बांकीपुर में हार के बाद दिल्ली में पीएम मोदी की नीतीश कुमार से हुई मुलाकात. (फाइल फोटो)

PM Modi-Nitish Kumar Meeting News: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का किला ढह गया. करीब 30 साल बाद भाजपा की बांकीपुर से विदाई हो गई. जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का किला फतह कर लिया. इस हार से बिहार से दिल्ली तक सियासी हलचल बढ़ गई है. जी हां, बांकीपुर रिजल्ट के बाद आज यानी मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई. इस मुलाकात के दौरान संजय झा भी मौजूद रहे. इस मुलाकात इसलिए अहम है, क्योंकि एक दिन पहले ही बांकेपुर में एनडीए को करारी हार मिली है.

दरअसल, बिहार की सियासत के लिए सोमवार की तरह ही आज यानी मंगलवार का दिन काफी अहम है. बांकीपुर विधानसभा सीट पर एनडीए को मिली हार की हलचल दिल्ली तक दिखाई दे रही है. आज पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई है. इस बैठक में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे. तीनों के बीच कुछ काफी देर तक बैठक हुई. हालांकि, बैठक में क्या बातें हुईं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच यह बैठक ऐसे वक्त हुई है, बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने एनडीए के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में बिहार के राजनीतिक हालात, चुनावी रणनीति और गठबंधन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

बांकीपुर की हार क्यों बनी चर्चा का विषय?

बांकीपुर सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था. ऐसे में इस बांकीपुर सीट पर मिली हार ने एनडीए को झटका दिया है. प्रशांत किशोर इस नतीजे को सरकार के खिलाफ जनता का संदेश बता रहा है, जबकि एनडीए इसे स्थानीय परिस्थितियों का असर बता रहा है. माना जा रहा है कि इसी पृष्ठभूमि में नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई होगी.

बैठक में संजय झा की मौजूदगी के क्या मायने?

बैठक में जेडीयू नेता संजय झा का मौजूद रहना भी अहम माना जा रहा है. संजय झा पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं. जदयू संगठन के कई अहम फैसलों में उनकी भूमिका रहती है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी-नीतीश कुमार की मीटिंग में उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत हो सकती है कि बैठक में सिर्फ औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति और गठबंधन के समन्वय पर भी चर्चा हुई होगी.

बांकीपुर का रिजल्ट क्या था

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. निर्वाचन आयोग के अनुसार, सभी 32 चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 64,151 मत मिले जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 मत प्राप्त हुए. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,273 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top