Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एआई व डिजिटल टूल्स से हिंदी शिक्षण को बनाएं रोचक मनीष




सिटी रिपोर्टर | बोकारो हिंदी भाषा के शिक्षण को अधिक प्रभावशाली, रुचिकर और नवाचारपूर्ण बनाने के उद्देश्य से शनिवार को डीपीएस बोकारो में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। न्यू सरस्वती हाउस प्रकाशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में बोकारो, धनबाद, रांची सहित आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों से करीब 80 शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन प्रसिद्ध हिंदी शिक्षाविद एवं शोधकर्ता डॉ. मनीष खारी, डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार, न्यू सरस्वती हाउस के उपाध्यक्ष एसएच उस्मानी, महाप्रबंधक संतोष कुमार, वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण, उपप्राचार्या शालिनी शर्मा तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता गंगवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षकों का निरंतर ज्ञान-संवर्द्धन आवश्यक है। हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रीय सम्मान की पहचान है। शिक्षक ही साहित्य को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में उतारने की क्षमता रखते हैं। रिसोर्स पर्सन डॉ. मनीष खारी ने हिंदी शिक्षण में आधुनिक तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल टूल्स के रचनात्मक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाषा केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि गढ़ने के लिए भी है। रटने की परंपरा से आगे बढ़कर खेल-खेल में गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि पैदा करनी चाहिए। कहानी कथन, नाट्य मंचन, अभिनय और संवाद लेखन जैसी गतिविधियों से बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता विकसित होती है। कार्यशाला में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और अध्यापन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की। चित्र देखो-दोहा पहचानो, शब्दों का जादू, अंताक्षरी और विज्ञापन लेखन जैसी गतिविधियों ने आयोजन को रोचक बनाया। उद्घाटन सत्र का संचालन शिक्षक बलदेव प्रमाणिक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरीय हिंदी शिक्षिका पी. कलावती ने किया। आयोजन में विद्यालय के हिंदी विभाग के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top