![]()
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में रखे 18 वर्षीय युवक के शव से दोनों आंखें गायब होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने गुरुवार को हंगामा किया।
.
आरोपों की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी राजू प्रमाणिक की बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या के बाद मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के लिए शव एमजीएम अस्पताल में रखा गया था।
गुरुवार सुबह परिजन शव लेने पहुंचे तो उन्होंने उसकी दोनों आंखें गायब होने का आरोप लगाया। सूरज प्रमाणिक ने बताया कि शव की हालत देखकर परिवार ने अस्पताल परिसर में विरोध जताया।
परिजनों ने सवाल उठाया कि अस्पताल की देखरेख में रखे शव के साथ ऐसा कैसे हुआ और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने शवगृह में रखे शवों की सुरक्षा और निगरानी पर भी सवाल किए।
एमजीएम थाना के पदाधिकारी हिसामुद्दीन खान ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।