Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कल का मौसम सितंबर की हवाएं तूफान अर्नब के साथ छत्तीसगढ़ में डिप्रेशन राज्यों में का अलर्ट…


होमताजा खबरदेश

60KM की तूफानी हवाएं, ‘अर्नब’ के साथ MP-छत्तीसगढ़ में डिप्रेशन, IMD का अलर्ट

Last Updated:

IMD Tomorrow Weather 27 September: 27 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसका असर उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली-NCR और हरियाणा में भी बारिश और तेज हवा का असर रहेगा. उत्तराखंड में बेहद भारी बारिश का खतरा है. हिमाचल प्रदेश में भी मौसम सक्रिय रहेगा. बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भी बारिश का दौर जारी रहेगा.

60KM की तूफानी हवाएं, 'अर्नब' के साथ MP-छत्तीसगढ़ में डिप्रेशन, IMD का अलर्टZoom

27 सितंबर को देश में कैसा रहेगा मौसम. (फाइल फोटो PTI)

Kal Kaisa Rahega Mausam: 27 सितंबर को मौसम का मिजाज कई राज्यों में अचानक बदल सकता है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसका असर उत्तर प्रदेश तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बेहद भारी बारिश का खतरा बना हुआ है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. झोंकों के साथ इनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. दिल्ली-NCR भी इससे अछूता नहीं रहेगा. यहां 26 और 27 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट लेगा. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी है.

इस पूरे सिस्टम की वजह से पूर्वी और मध्य भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर की सुबह डिप्रेशन उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर मौजूद था. यह 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था. इसके दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है. आगे यह कमजोर होकर स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और म्यांमार की तरफ भी एक अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है. ऐसे में 27 सितंबर के बाद भी पूर्वी भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. बस्तर संभाग में भारी बारिश से हालात पहले ही बिगड़ चुके हैं. दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भी बारिश का असर बताया गया है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top