Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कांग्रेस का एक और सियासी पैंतरा ओवैसी चंद्रशेखर के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य क्यों पहुंचे राहुल के चौखट पर…


Last Updated:

उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले ओबीसी-दलित राजनीति के माहिर खिलाड़ी स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा दांव खेला है. मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है. कुछ दिन पहले ही एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से भी मिले थे. मौर्य ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी जनता पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल करने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं इसके यूपी चुनाव 2027 पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

ओवैसी-चंद्रशेखर के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य क्यों पहुंचे राहुल के चौखट पर?Zoom

नई दिल्ली. यूपी चुनाव 2027 से पहले एक नया राजनीतिक घटनाक्रम दिल्ली में हुआ है. बीएसपी, भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के चौखट से गुजरते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य अब राहुल गांधी के चौखट पर पहुंच गए हैं. यूपी चुनाव 2027 से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर अपना नया राजनीतिक दांव चला है. शनिवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपनी पार्टी ‘अपनी जनता पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने औपचारिक ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी. बता दें कुछ दिन पहले ही मौर्य ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और आजाज समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से भी मिले थे. ऐसे में सवाल यह है कि स्वामी प्रसाद मौर्य किस रणनीति के तहत राहुल गांधी से मिले हैं? इसका यूपी चुनाव 2027 पर क्या असर पड़ेगा?

स्वामी प्रसाद मौर्य का यह रुख उत्तर प्रदेश के बदलते राजनीतिक समीकरणों की गवाही दे रहा है. समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले मौर्य बीते कुछ समय से तीसरे मोर्चे और मजबूत गठजोड़ की तलाश में थे. कुछ ही दिनों पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वे मुस्लिम-ओबीसी के नाम पर यूपी में कोई अलग तीसरा मोर्चा खड़ा कर सकते हैं. इसके बाद वह चंद्रशेखर आजाद से भी कुछ दिन पहले मिले थे. फिर अचानक राहुल गांधी के चौखट पर क्यों पहुंच गए?





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top