Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में ऑटो पलटने से महिला की मौत कर लौट रही थी महिला एक युवती गंभीर रूप से घायल सड़क पर रखी गिट्टी…




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर अनंतडीह के पास गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। इसमें ऑटो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिला की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के गरैंडीह निवासी 50 वर्षीय गिरिजा देवी पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। घायल युवती बेहराडीह निवासी 22 वर्षीय माया कुमारी पुत्री रामस्वरूप दास है। ऑटो सड़क पर रखी गिट्टी पर चढ़ गया जानकारी के अनुसार, महिला और युवती ऑटो में सवार तीन-चार अन्य लोग SIR (एसआईआर) करने कोडरमा प्रखंड कार्यालय गए थे। देर शाम वे सभी एक ऑटो में सवार होकर अपने-अपने घर लौट रहे थे। कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर अनंतडीह के पास एक मकान बनाने के लिए सड़क पर गिट्टी, ईंट और बालू रखी हुई थी। सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने की कोशिश में ऑटो सड़क पर रखी गिट्टी पर चढ़ गया। इससे ऑटो में बैठी गिरिजा देवी सड़क पर गिर गईं। अनियंत्रित ऑटो का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो से गिरने के कारण 22 वर्षीय माया कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ऑटो में सवार बाकी लोगों को हल्की चोटें आईं। मुआवजे की मांग पर घंटों सड़क पर डटे रहे लोग घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल माया कुमारी को निजी गाड़ी से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मकान बनाने के लिए सड़क पर गिट्टी रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए। वहीं, मृतका के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क पर डटे रहे। रात करीब 11 बजे थाना प्रभारी अरविंद कुमार सभी को समझाकर और उचित आश्वाशन के बाद लोगों ने सड़क पर लगाए जाम को हटाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top