Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में छत से गिरी महिला जांघ में सरिया घुसा ढाब में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय हुआ हादसा रिम्स…




कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब में छत से गिरने पर एक महिला के जांघ में सरिया घुस गया। महिला को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रांची के रिम्स रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है। उनके पति का नाम अर्जुन यादव है। अर्जुन ने बताया कि गुरुवार शाम संगीता छत पर काम कर रही थीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गईं। सरिया जांघ के आर-पार हो गया नीचे गिरते समय संगीता निर्माणाधीन हिस्से से बाहर निकले सरिए पर जा गिरीं। सरिया उनकी जांघ के आर-पार हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, जांघ से बाहर निकले सरिए का आधा हिस्सा काट दिया गया है। सरिए का दूसरा हिस्सा अभी भी जांघ में फंसा है। रिम्स में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top