Last Updated:
Gardening Tips: अगर आप घर की बालकनी, छत या खिड़की के पास रखे गमलों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते है तो इसके लिए बड़ी बागवानी या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है. कुछ फूलों के पौधे ऐसे है, जो गमले में आसानी से तैयार हो जाते है और सही मौसम व देखभाल मिलने पर कम समय में फूल देना शुरू कर देते हैं. गेंदा से लेकर पेटूनिया, गुलदाउदी, गुलाब, सूरजमुखी और कोसमॉस तक कई ऐसे विकल्प है, जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं.
अगर आप गमले में फूलों की बागवानी तैयार करने की योजना बना रहे है और जल्दी नतीजा देखना चाहते है तो गेंदा का पौधा शानदार विकल्प है. इसे उगाना भी आसान है और सामान्य देखभाल में भी पौधा अच्छी तरह विकास करता है. सही मौसम और अनुकूल परिस्थितियों में बुवाई के लगभग 45 से 60 दिनों के भीतर फूल आने लगते हैं. पीले और नारंगी रंग के फूल गमले के साथ बागवानी की भी आकर्षक बनाते है.
गमले को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने के लिए पेटूनिया का पौधा भी किसी से कम नहीं है. यह ठंडे मौसम और हल्की धूप में अच्छी तरह विकसित होता है. इसकी खासियत है कि अनुकूल मौसम में यह लंबे समय तक लगातार फूल दे सकती है. विभिन्न रंगों के पेटूनिया फूल बालकनी, छत या खिड़की के पास रखे गमलों की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं. थोड़ी सा ध्यान रखने पर इसका पौधा काफी आकर्षक हो जाता हैं.
सर्दियों में गमले को फूलों से भर देने वाला गुलदाउदी यानी क्राइसेन्थेमम एक लोकप्रिय पौधा है. इसको अक्टूबर-नवंबर के आसपास लगाया जाए, तो अनुकूल परिस्थितियों में दिसंबर-जनवरी तक फूलों की अच्छी बहार ला सकता है. इसके फूल कई रंगों में आते हैं और एक ही पौधे पर बड़ी संख्या में खिलते हैं. सर्दियों की बागवानी में गुलदाउदी की खूब मांग रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के फेमस कृषि एक्सपर्ट प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, फूलों में गुलाब का कोई जवाब नहीं है. गुलाब को गमले में आसानी से उगाया जा सकता है. अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे या कलम से इसकी शुरुआत की जा सकती है. पर्याप्त रोशनी, सही पानी और समय-समय पर छंटाई मिलने पर गुलाब लंबे समय तक फूल दे सकता है.
सूरजमुखी को केवल बड़े खेत और ऊंचे पौधों के रूप में ही नहीं देखना चाहिए. इसकी छोटी किस्में गमले में भी आसानी से उगाई जा सकती हैं. निश्चित रूप से पर्याप्त धूप मिलने पर पौधा तेजी से विकास करता है और अनुकूल परिस्थितियों में लगभग डेढ़ से दो महीने के आसपास फूल आ सकते हैं. इसके पीले फूलों की चमक बालकनी की शोभा कई गुना बढ़ा सकती हैं.
कोसमॉस का पौधा भी बागवानी के लिए बढ़िया विकल्प है. इसकी कुछ किस्में गमलों में आसानी से उगा सकती हैं और तेजी से ग्रोथ करती हैं. सही मौसम, पर्याप्त रोशनी और उचित पानी मिलने पर पौधा जल्दी तैयार होकर फूल देने लगता है. इसके हल्के और आकर्षक फूल गमले को बेहद खूबसूरत लुक दे सकते हैं. शुरुआती बागवानों के लिए भी यह शानदार है.
अगर आप पहली बार गमले में फूल उगाना चाहते हैं, तो बहुत ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. गेंदा, पेटूनिया और गुलदाउदी जैसे पौधें शुरुआत के लिए बहुत अच्छा है. लेकिन हां इन पौधों को जरूरत के अनुसार धूप, पानी और उपयुक्त मिट्टी देना बहुत जरूरी है. निश्चित रूप से सही मौसम में लगाए गए पौधे कम समय में गमले की रंगत बदल सकते हैं.
गमले में जल्दी फूल खिलाना न केवल सजावट तक सीमित है, बल्कि बड़ी बागवानी लगाने का बढ़िया अनुभव भी देता है. सही मौसम में सही पौधे का चयन, पर्याप्त रोशनी और जरूरत के हिसाब पानी दे. गेंदा, पेटूनिया, गुलदाउदी और गुलाब से लेकर कोसमॉस और छोटी सूरजमुखी किस्मों तक कई ऑप्शन आपके सामने हैं. बस थोड़ी सी सावधानी से साधारण गमला भी कुछ ही समय में रंग-बिरंगे फूलों की बहार ला सकता हैं.