Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गिरिडीह में श्याम प्रभु खाटू वाले का वां महोत्सव शुरू निशानों के साथ निकाली गई शोभायात्रा भक्ति गीतों से गूंजा शहर…




गिरिडीह में श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से दो दिवसीय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 47वां वार्षिक महोत्सव मंगलवार को शुरू हुआ। यह महोत्सव श्री महावीर कुटिया मंदिर प्रांगण, कुटिया रोड, रामबाग में आयोजित किया गया। सुबह विधि-विधान के साथ बाबा की ज्योत जलाई गई। दोपहर तीन बजे मंदिर परिसर से निशान और पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 501 श्रद्धालुओं ने हाथों में निशान लेकर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा शहर श्याम बाबा के भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्री श्याम प्रभु की आरती उतारी और भोग लगाकर आशीर्वाद लिया शोभायात्रा में श्रद्धालु कतार में अनुशासित तरीके से आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों और भक्तों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजमान श्री श्याम प्रभु की आरती उतारी और भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। इस शोभायात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह और आस्था दिखी। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं लाल और पीले रंग के कपड़ों में थीं। पुरुष और बच्चे गुलाबी एवं पीले कपड़े पहने हुए थे। यात्रा में एक सजे हुए वाहन पर भगवान शिव और संकट मोचन हनुमान का सुंदर दरबार सजाया गया था। निशान और पालकी शोभायात्रा श्री महावीर कुटिया मंदिर से शुरू हुई यह दरबार श्रद्धालुओं और शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। निशान और पालकी शोभायात्रा श्री महावीर कुटिया मंदिर से शुरू हुई। यह बड़ा चौक, गांधी चौक और तिरंगा चौक होते हुए दोबारा मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ श्री श्याम बाबा को 501 निशान चढ़ाए गए। इसके बाद मंदिर परिसर में विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा का गुणगान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम सेवा मंडल के सदस्य पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी खास इंतजाम किए गए थे। दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह बना हुआ है। इस मौके पर कुणाल, मुकेश जालान, सतीश केडिया, बांके बिहारी शर्मा, राजेश जालान, संजय भूदोलिया, मनोज खंडेलवाल, नीलकमल भारतिया और दीपक बसईवाला समेत समिति के कई सदस्य और श्रद्धालु मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top