Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गुजरात बम ब्लास्ट और अजित डोभाल से वो पहली मुलाकात अमित शाह भी मान गए बंदे में दम तो है…


होमताजा खबरदेश

गुजरात, बम ब्लास्ट और अजित डोभाल से वो पहली मुलाकात… मान गए- बंदे में दम है!

Last Updated:

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 समारोह के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने एनएसए अज‍ित डोभाल के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है. उन्‍होंने माना कि इस मुलाकात के बाद वह भी मान गए थे कि बंदे में दम तो है. यह मुलाकात कब और कैसे हुई. आखिर ऐसा क्‍या हुआ कि गृहमंत्री अमित शाह को उनका दम मानना पड़ा, जानने के लिए विस्‍तार से पड़े पूरी कहानी.

गुजरात, बम ब्लास्ट और अजित डोभाल से वो पहली मुलाकात… मान गए- बंदे में दम है!Zoom

गृहमंत्री अमित शाह ने आज एनएसए अजित डोभाल के साथ हुई पहली मुलाकात की रोचक कहानी बताई है.

HM Amit Shah & Ajit Doval First Meeting: यह कहानी देश को उन दो दिग्‍गजों की मुलाकात की है, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के हुनर को सलाम करने को मजबूर हो गए. जी हां, इस कहानी में पहले दिग्‍गज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दूसरे राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल है. इस मुलाकात के बाद गृहमंत्री शाह को भी यह मानना पड़ा था कि बंदे में दम तो है. दरअसल, दोनों के बीच हुई इस पहली मुलाकात की कहानी आज खुद गृहमंत्री अमित शाह ने पुणे में आयोजित एक पुरस्‍कार समारोह के दौरान बयान की है. इस समारोह में एनएसए अजित डोवाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया है.

अपनी इस पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि जब वह गुजरात के गृहमंत्री थे, तब से वह अजित डोभाल को जानते हैं. अहमदाबाद सीरियल ब्‍लास्‍ट से पहले तक उनका अजित डोभाल से व्‍यक्तिगत परिचय नहीं था. उस समय गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी थे. उन्‍होंने कहा था कि यह सिर्फ एक बम ब्‍लास्‍ट नहीं, बम ब्‍लास्‍ट के पीछे लोग हैं और देश भर में जितने भी बम ब्‍लास्‍ट हुए हैं, उसकी जांच गुजरात पुलिस को करनी चाहिए. तब उन्‍होंने मुझसे उन्‍होंने अजीत डोभाल को बुलाने के लिए कहा था.

उन्‍होंने मुझसे कहा था कि आप अजीत डोभाल को बुलाइए और गुजरात पुलिस के कुछ अफसरों के साथ चर्चा करिए. गृहमंत्री अमित शाह ने आगे बताया कि उन्‍हें याद है कि अजित डोभाल दोपहर के वक्‍त उनसे मिलने उनके घर आए थे. इसके बाद, उन्‍होंने जो टिप्‍स दी थी, इसका परिणाम यह था कि नकेवल अहमदाबाद बम ब्‍लास्‍ट, बल्कि देश के सभी 13 बम ब्‍लास्‍ट एक साथ गुजरात पुलिस ने रिजॉल्‍व किए थे. अजीत डोभाल की मदद से गुजरात पुलिस को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली थी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top