Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गुमला की किशोरी की रिम्स में मौत परिजन बोले दुष्कर्म हुआ गुरुवार शाम घर से हुई थी लापता रात में गंभीर हालत में…




गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी की शनिवार सुबह रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी के परिजनों ने चार-पांच अज्ञात युवकों पर उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, किशोरी गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर से लापता हुई थी। करीब दो घंटे बाद रात सात बजे कुछ युवक उसे घर के पास छोड़कर चले गए। उस समय उसकी हालत बेहद खराब थी। शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि किशोरी गंभीर रूप से घायल थी। घटना के बाद वह सामान्य स्थिति में नहीं थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए। कोलेबिरा से सिमडेगा और फिर रिम्स पहुंची किशोरी किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन सबसे पहले उसे कोलेबिरा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा गया। सिमडेगा में भी चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों के सामने आर्थिक परेशानी भी थी, लेकिन बच्ची की हालत को देखते हुए वे उसे रांची ले गए। शुक्रवार को उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का कहना है कि किशोरी के साथ जो हुआ, उसकी पूरी जांच होनी चाहिए और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस को मारपीट की जानकारी पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के साथ मारपीट की जानकारी मिली थी, जबकि सामूहिक दुष्कर्म को लेकर थाने में लिखित शिकायत नहीं मिली थी। बसिया एसडीपीओ शिव मरांडी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस गांव जाकर परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top