Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गुमला में प्लंबर ने फांसी लगाकर दी जान घर में अकेला था युवक परिजन लौटे तो कमरे में फंदे से लटका मिला शव…




गुमला जिले के खोरा कुसुम टोली गांव में 35 साल के मनजीत कुमार दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह प्लंबर का काम करता था। पुलिस ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के समय मनजीत घर में अकेला था। परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। बुधवार रात जब वे घर लौटे तो मनजीत का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर मनजीत गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मनजीत की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में यह फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला लगता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top