Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गोड् डा में छठ घाट से लौट रहे बाइक सवार टकराए सड़क पर गिरते ही हाइवा ने कुचला की मौके पर मौत हुआ…




गोड्डा-भागलपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मोतिया ओपी क्षेत्र के सिकटिया संथाली टोला के पास एक रिसॉर्ट के सामने हुई। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी मोहल्ला निवासी राहुल यादव और मनीष यादव के रूप में हुई है। घायल युवक सोनडीहा गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल और मनीष एक ही बाइक से छठ घाट पर अर्घ्य देने के बाद सीमेंट-छड़ के दुकानदार को बकाया पैसे देने गये थे। दुकानदार को भुगतान कर दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनडीहा निवासी युवक की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। तभी वहां से गुजर रहे अज्ञात हाइवा ने राहुल और मनीष को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया। तस्वीर वायरल होने के बाद हुई मृतकों की पहचान दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोतिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। शुरुआती दौर में दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसी बीच हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। तस्वीरों के आधार पर गोढ़ी मोहल्ला के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों की पहचान राहुल यादव और मनीष यादव के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और मंत्री पुत्र रजनीश यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। राहुल अविवाहित, मनीष के दो छोटे बच्चे हादसे ने छठ का पर्व मना रहे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। राहुल अविवाहित थे, जबकि मनीष शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोतिया ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात हाइवा और उसके चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top