Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गोड् डा में ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर की मौत बोकारो से तिलक से बांका लौट रहे थे सभी घायल ट्रक छोड़कर…




बोकारो में तिलक समारोह की खुशियों में शामिल होकर सगुन लेकर घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां रास्ते में ही मातम में बदल गईं। गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के डुमरिया के पास रविवार को ट्रक और महिंद्रा बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बोलेरो (BR 10 PB 5439) पर सवार सभी लोग बोकारो में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद बांका लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे खेत की ओर उतर गया, जबकि उसका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बोलेरो को काटकर फंसे लोगों को निकाला हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मोतिया ओपी पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश राउत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालना काफी मुश्किल हो रहा था। सभी लोग वाहन के अंदर फंसे हुए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कटर मशीन मंगाई गई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बोलेरो को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल चारों लोगों को तत्काल इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।
बांका और मुंगेर के रहने वाले हैं घायल हादसे में घायल लोगों की पहचान अवधेश सिंह और चुन्ना कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों बांका जिले के चतुर्भुज गांव के निवासी हैं। वहीं, रितिक सिंह मुंगेर जिले के औराबिछा गांव के रहने वाले हैं। बोलेरो चालक उमेश मंडल धोरैया थाना क्षेत्र के पैर गांव के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। जिस समारोह से लोग खुशियां और सगुन लेकर लौट रहे थे, उसी यात्रा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया। थाना प्रभारी बोले- ट्रक चालक की हो रही तलाश मोतिया ओपी थाना प्रभारी मुकेश राउत ने बताया कि ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद बोलेरो में फंसे सभी लोगों को कटर मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top