Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

घर के बाहर खड़ी सवारी गाड़ी में आग लगाई लातेहार के तेतरटोला में गाड़ी जलकर राख पुलिस ने जांच शुरू की…




लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के सरयू प्रखंड अंतर्गत तेतरटोला में मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक सवारी गाड़ी में आग लगा दी। इससे गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गाड़ी मालिक रामधनी उरांव ने बताया कि उनकी गाड़ी पांच वर्ष पुरानी थी। दो माह पहले ही उसकी मरम्मत कराई थी। गाड़ी सरयू से लातेहार के बीच चलती थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे चालक ने गाड़ी घर के पास खड़ी की थी। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हंगामे की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी जल रही थी। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। रामधनी उरांव ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बावजूद किसने और क्यों गाड़ी में आग लगाई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना उन्होंने गारू पुलिस को फोन पर दी थी। इधर, बुधवार सुबह सूचना मिलने पर गारू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी दुश्मनी में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगाने वालों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top