![]()
राजनगर| राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बन्दोडीह गांव में लगातार बारिश के कारण छटू खंडैत का घर क्षतिग्रस्त हो गया। घर का अलबेस्टर टूट जाने से परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद परिवार के सामने घर की मरम्मत और रहने की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार की ओर से सहायता की गुहार लगाई गई। जानकारी के अनुसार छटू खंडैत के परिवार में कुल पांच भाई, एक बहन, एक पत्नी हैं। परिवार में दो बच्चे भी हैं। परिवार के पांचों भाई रूंगटा स्टील प्लांट में काम करते हैं। बारिश के कारण अलबेस्टर टूट जाने से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार की परेशानी को देखते हुए सृष्टि एंटरप्राइजेज की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस मानवीय पहल से परिवार को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने सृष्टि एंटरप्राइजेज के इस सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय जरूरतमंद परिवार की मदद करना समाज के प्रति सराहनीय जिम्मेदारी है।
Source link