Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री पलामू में देशी कट्टा और हथियार बनाने का सामान बरामद एक गिरफ्तार…



पलामू में अवैध हथियारों के निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पाण्डु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव के महुआ धाम में एक घर के अंदर संचालित मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

.

यहां देशी कट्टा बनाने का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो अर्धनिर्मित लोहे के बैरल, बंदूक के अर्धनिर्मित बट और बॉडी समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।

मौके से 70 छोटे-बड़े लोहे के टुकड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 58 वर्षीय उदय मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पाण्डु थाना में दो अगस्त को आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस मामले में रतनाग गांव निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह अभियुक्त था। उसके घर से दो देशी कट्टे बरामद किए गए थे। छापेमारी के समय अमित घर पर मौजूद नहीं था और गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। बाद में पुलिस की लगातार दबिश के कारण उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने अमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके घर से बरामद दोनों देशी कट्टे उदय मिस्त्री से खरीदे थे। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उदय मिस्त्री महुआ धाम स्थित अपने घर में देशी कट्टा और अन्य हथियारों का निर्माण करता है।

इसके आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उदय मिस्त्री के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, लकड़ी का अर्धनिर्मित बट, दो लोहे के अर्धनिर्मित बैरल, ट्रिगर और ट्रिगर गार्ड लगी बंदूक की अर्धनिर्मित बॉडी बरामद की। इसके अलावा हथौड़ी, रेती, रिंच, छेनी, रूखानी, सलाई रिंच, लकड़ी में छेद करने वाले उपकरण और बंदूक में इस्तेमाल होने वाले करीब 70 छोटे-बड़े लोहे के टुकड़े भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी के दौरान घर में मौजूद उदय मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top