Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चक्रवात अकवान का झारखंड में दिखेगा असर आज जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट को भी वर्षा से साफ होगा मौसम…




बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण ‎‎चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का‎ असर झारखंड में भी दिखने लगा है। गुरुवार को ही चाईबासा, जमशेदपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई और राजधानी रांची में बादल छाए रहे। वहीं, शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मेघ गर्जन‎ की संभावना मौसम विभाग ने 20 ‎नवंबर को राज्य के 13 ‎‎जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज ‎अलर्ट जारी किया है। 20 नवंबर ‎को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी ‎‎सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां‎, लोहरदगा, गुमला, ‎‎रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, ‎‎धनबाद, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन‎ की संभावना है। कहीं-कहीं भारी ‎बारिश का यलो अलर्ट वहीं, 21 नवंबर‎ को गिरिडीह, देवघर, ‎‎जामताड़ा, दुमका, गोड्डा,‎ साहिबगंज और पाकुड़ जिले में कहीं-कहीं भारी ‎बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंर से मौसम साफ होगा।‎ 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरेगा तापमान‎
मौसम वैज्ञानिक‎ अभिषेक आनंद के अनुसार, इस सिस्टम का असर रांची समेत ‎झारखंड में दिखेगा।‎ 22 नवंबर से चक्रवात का‎ असर कम होने लगेगा और 24‎ नवंबर से मौसम सामान्य हो‎ जाएगा। इस दौरान अगले तीन‎ दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 ‎डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, ‎अगले तीन दिनों में न्यूनतम ‎तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि‎ होने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top