Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चित्रकूट में अगस्त को तुलसी महोत्सव गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में होगा रामचरितमानस पाठ सांस्कृतिक कार्यक्रम…


Last Updated:

चित्रकूट के राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास का जन्म हुआ था और उनकी जन्मस्थली आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में तुलसीदास जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, आगामी 18 और 19 अगस्त को राजापुर में तुलसी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूटः धर्म नगरी चित्रकूट को भगवान श्रीराम की तपोस्थली के साथ-साथ गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के रूप में भी विशेष पहचान हासिल है. चित्रकूट के राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास का जन्म हुआ था और उनकी जन्मस्थली आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में तुलसीदास जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, आगामी 18 और 19 अगस्त को राजापुर में तुलसी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.

हालांकि तुलसीदास जयंती को लेकर राजापुर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है. साधु-संतों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है. महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ ही बाहर से आने वाले कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे, इससे कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी है.

रामचरितमानस पाठ और लोक गायन होगा

दो दिवसीय तुलसी महोत्सव में रामचरितमानस पाठ, लोक गायन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही 14 अगस्त तुलसी संकट मोचन लीला,15 अगस्त को रत्वावली एवं तुलसीदास वैराग्य लीला,16 अगस्त को तुलसीदास का प्रभु श्रीराम से मिलन,17 अगस्त को तुलसीदास काशीपुरी लीला,18 अगस्त को तुलसीदास वृन्दावन लीला और 19 अगस्त को तुलसीदास जनकपुर धाम लीला का आयोजन होगा. इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महोत्सव के दौरान सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा.

स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी भागीदारी

चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि 18 एवं 19 अगस्त को आयोजित होने वाले तुलसी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास का जन्म चित्रकूट जनपद के राजापुर में हुआ था, महोत्सव में रामचरितमानस का पाठ, लोक गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. उनका कहना है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि राजापुर और आसपास के विद्यालयों के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. विशेष रूप से कला, पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top