Last Updated:
Election Commission SIR Dispute: चुनाव आयोग में SIR को लेकर मतभेद की खबरों के बीच आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने इसका खंडन किया है. सूत्रों का कहना है कि SIR समेत सभी फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए हैं. दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने Form-6 में बदलाव से लेकर वोटर डेटा और फैसले लेने की प्रक्रिया तक कई मुद्दों पर आपत्तियां दर्ज की थीं. पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़ी अपीलों को लेकर भी सवाल उठने की बात कही गई है. ऐसे में आयोग के आधिकारिक पक्ष और सूत्रों के दावों के बीच अंतर चर्चा में है.
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने मतभेद की खबरों का खंडन किया है. (फाइल फोटो)
चुनाव आयोग के भीतर सब कुछ ठीक है या फैसलों को लेकर मतभेद चल रहे हैं? SIR को लेकर यह सवाल अब चर्चा में है. एक तरफ चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने इन खबरों का खंडन किया है कि SIR समेत आयोग के फैसलों पर दोनों चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच मतभेद थे. आयोग के सूत्रों का कहना है कि SIR समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं. इनमें दोनों चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मंजूरी रही है. दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी सामने आई है जिसमें आयोग के भीतर कई मुद्दों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात कही गई है. इस मामले को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष हमलावर है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है.
About the Author
सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें