Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

छठ पर झारखंड का मौसम रहेगा साफ सुबह कुछ जिलों में कोहरा दिन में मौसम शुष्क रहेगा रांची का के बीच रहेगा तापमान…




आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। व्रती और श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दौरान झारखंड का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है। सुबह के समय राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या कुहासा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखाई देंगे। हालांकि, मौसम विभाग ने आज राज्य के किसी भी जिले में बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में छठ घाटों पर अर्घ्य देने के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी रांची में भी सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहने का अनुमान है। इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा। 18 नवंबर तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 15 नवंबर को सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या कुहासा रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 16 नवंबर को भी सुबह कुहासा छाने के बाद आंशिक बादल दिखाई देंगे। 17 नवंबर को दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, 18 नवंबर को भी आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। रांची में 15 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। 16 और 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दोनों दिनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और 15 डिग्री रहने की संभावना है। 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। 19 और 20 नवंबर को बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 20 नवंबर को भी सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश अथवा मेघ गर्जन हो सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में भी इन दोनों दिनों में बादल छाए रहने के साथ बारिश या मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है।
हालांकि, 20 नवंबर तक राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल छठ के अर्घ्य के दौरान मौसम अनुकूल रहने का अनुमान है। रांची में सुबह कोहरा, दिन में खिलेगी धूप रांची और आसपास के इलाकों में आज मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या कुहासा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल भी सुबह कुहासा रहेगा। बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। 17 नवंबर को दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top