Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जन्मदिन पर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला पति ने कहा स्कूटी की चाबी मांगने पर हुआ था विवाद वापस घर आने…




पश्चिमी सिंहभूम में सोमवार को 20 वर्षीय दीपिका पूर्ति का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना मंझारी थाना क्षेत्र के तांतनगर ओपी अंतर्गत चिरुबासा, मरंगसाई गांव में हुई। दीपिका का सोमवार को ही जन्मदिन था। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दीपिका के पति सेलाई पूर्ति ने बताया कि जन्मदिन के लिए दीपिका ने घर के सभी सदस्यों के लिए पकवान बनाए थे। परिवार के लोग मेला घूमने जाने की बात कर रहे थे। इसी बीच सेलाई ने अपने दोस्त के पैसे बैंक से निकालने के लिए दीपिका से स्कूटी की चाबी मांगी। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। सेलाई के मुताबिक, विवाद के बाद वह घर से बाहर चला गया था। कुछ देर बाद लौटने पर उसने दीपिका को फंदे से लटका पाया। दीपिका तीन बच्चों की मां थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top