Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जब केंद्र में साल राज किया तब चुनाव आयोग ठीक था को लेकर कांग्रेस के हंगामे पर दिलीप घोष का वार…


Last Updated:

चुनाव आयोग और SIR पर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों की घेराबंदी पर दिलीप घोष ने हमला बोला है. कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को जनता को गुमराह करने का ड्रामा करार दिया. घोष ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने जब 10 साल तक देश पर शासन किया, तब भी यही चुनाव आयोग था और जिन राज्यों में आज उसकी सरकार है, वहां भी इसी आयोग ने चुनाव कराए थे.

'जब केंद्र में 10 साल राज किया तब चुनाव आयोग ठीक था?' कांग्रेस पर पलटवारZoom

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने पलटवार किया है. (पीटीआई)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीच में कांग्रेस ने 10 साल तक शासन किया. इसी चुनाव आयोग ने उन्हें जिताया था. इसके साथ ही, दिलीप घोष ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के दिल्ली दौरे पर भी जवाब दिया.

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने 30 सितंबर को कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा, “बीच में कांग्रेस ने 10 साल तक शासन किया. इसी चुनाव आयोग ने उन्हें जिताया था. जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है, वहां वे चुनाव जीतकर सत्ता में आए. तो, वे वहां कैसे जीते? चुनाव आयोग तो वही है. इसलिए, हार का सिलसिला शुरू हो गया है. खुद अध्यक्ष ही हार गए हैं, तो पार्टी कैसे जीतेगी?”

उन्होंने कहा, “ईवीएम, वीवीपैट और मतदाता सूची को लेकर जितनी भी शिकायतें आती हैं, उन्हें लेकर चुनाव आयोग में सुनवाई होती है. ये लोग वहां क्यों नहीं जाते हैं? ईवीएम को लेकर गड़बड़ियां हुई हैं तो ये लोग वहां क्यों नहीं जाते? यह सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए है, लेकिन लोग समझ चुके हैं कि विपक्ष सिर्फ भागदौड़ में लगा है, असलियत में काम कुछ नहीं है. इसलिए जो विकास करेगा, उसके साथ जनता खड़ी रहेगी.”

इस दौरान एसआईआर प्रक्रिया पर दिलीप घोष ने कहा, “एसआईआर प्रक्रिया के जरिए यहां फर्जी वोटरों को अलग कर दिया गया है. वे लोग, जो देश के नागरिक नहीं हैं या जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं. इसलिए, उनके लिए रोने-धोने का कोई फायदा नहीं है.” ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एआईटीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी के दिल्ली जाने पर दिलीप घोष ने कहा, “मीडिया के लिए तो बस यही खबर है कि वे दिल्ली जा रहे हैं और दिल्ली से वापस आ रहे हैं. नतीजा क्या है? कुछ नहीं होने वाला है.”

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top