Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जमुई कांड पर नेता रामजी लाल सुमन का बेतुका बयान बोले नई पीढ़ी मानसिक बीमारी और कुंठा का शिकार…


होमताजा खबरदेश

जमुई कांड पर एसपी नेता का बेतुका बयान, बोले ‘नई पीढ़ी मानसिक बीमारी का शिकार’

Last Updated:

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई बर्बरता के बाद एक तरफ जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन ने इस संगीन अपराध को ‘मानसिक बीमारी’ और ‘युवाओं की कुंठा’ बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.

जमुई कांड पर एसपी नेता का बेतुका बयान, बोले 'नई पीढ़ी मानसिक बीमारी का शिकार'Zoom

नई दिल्ली. बिहार के जमुई में स्कूली छात्रा के साथ हुई छेड़खानी और अभद्रता के वायरल वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को इस मामले में बिहार पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. एनकाउंटर की खबर आते ही इस पर राजनीति तेज हो गई. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.

जब पत्रकारों ने जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना पर उनसे सवाल पूछा, तो सपा नेता रामजी लाल सुमन ने घटना की सीधी निंदा करने या कड़े कानून की वकालत करने के बजाय इसे ‘नई पीढ़ी की मानसिक बीमारी और कुंठा’ करार दे दिया. रामजी लाल सुमन ने कहा, ‘यह पूरी तरह से एक मानसिक बीमारी है. यह नई पीढ़ी के बीच की कुंठा फ्रस्ट्रेशन है.’





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top