Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जामडीह रेलवे ओवरब्रिज आम लोगों के लिए खुला केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और ईचागढ़ विधायक ने किया शुभारंभ स्कूल भवन की मांग पर…




सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल में एनएच-32 पर जामडीह रेलवे ओवरब्रिज शनिवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ तथा ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। ओवरब्रिज शुरू होने से पुरुलिया के रास्ते धनबाद और बोकारो जाने वाले लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है। करीब एक माह पहले इसी मार्ग पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज भी खोला गया था। जामडीह में ओवरब्रिज के शुभारंभ के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों ने स्कूल भवन और फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। सांसद संजय सेठ ने बच्चों को समझाकर धरना खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन बच्चे मांग पर अड़े रहे। बच्चों ने बताया कि उनका स्कूल फिलहाल अस्थायी रूप से छऊ कला केंद्र में चल रहा है। उनका दावा है कि स्कूल भवन बनाने के लिए करोड़ों रुपए का फंड उपलब्ध है, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top