Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जैंतगढ़ में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस




जैंतगढ़ में हर्षोल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्थानीय विद्यालयों, पंचायतों और सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय संस्थान व विद्यालयों में सुबह के वक्त प्रभातफेरी निकाली गई। मुख्य कार्यक्रम जैंतगढ़ के झंडा चौक पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चे तथा शिक्षक विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ प्रदर्शन किया। आनेजाने वाले राहगीर तथा वाहन चालक भी अपने वाहनों को रोक कर इस राष्ट्रीय पर्व में योगदान दिया। वहीं पीएम श्री एस.एस. +2 उच्च विद्यालय, जैंतगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में समारोह का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top