Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झपकी आने से कार पलटी नवदंपती समेत चार घायल जामताड़ा में हुआ हादसा परिवार देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जा रहा…



शादी के दो दिन बाद नवदंपती परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने देवघर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा के पास चालक को नींद की झपकी आई और होंडा कार सड़क पर पलट गई।

.

हादसे में नवविवाहिता समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी शंभू बरनवाल (56), उनकी पत्नी ज्योति बरनवाल (50), उनका बेटा और बहू नंदिनी बरनवाल (28) कार में सवार थे। शंभू के बेटे की शादी दो दिन पहले हुई थी।

सिर में कई टांके लगे

कार शंभू का बेटा चला रहा था। बेवा के पास उसे नींद की झपकी आई, जिससे कार से नियंत्रण हट गया और वह सड़क पर पलट गई। नंदिनी के माथे पर गंभीर चोट आई है और सिर में कई टांके लगे हैं। शंभू ने सीने में दर्द की शिकायत की, जबकि ज्योति भी घायल हुई हैं।

सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी सदर अस्पताल पहुंचे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top