सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के बोकारो आगमन पर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद बोकारो परिसदन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड के युवाओं की आवाज बुलंद करना, उनके अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने कहा कि शशांक राज का बोकारो आगमन युवा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में झारखंड में युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। मौके पर जिला महामंत्री संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन, जिला मंत्री एंजेला सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, अवधेश यादव, नीरज कुमार, ऋषभ राय, भानु प्रताप सिंह, विशाल गौतम, जितेंद्र गोस्वामी, कुलदीप माहथा, विक्रम गोस्वामी, बैद्यनाथ राम, त्रिलोचन झा, पुनिता प्रजापति, प्रकाश दास, मनोज पांडेय, मोंटी सिंह, सक्षम सिंह, महाराज सिंह, बालेश्वर मुर्मू, अशोक दास, प्रकाश कुमार, आलोक वर्मा, लाल बहादुर, लाल बाबू, रामदयाल आदि उपस्थित थे।
Source link