Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात से बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और लोगों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच पर…




मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक (GM) श्री सिंकू कुमार परिरा एवं सहायक महाप्रबंधक (AGM) संजय कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं बैंक के अधिकारियों के बीच राज्य के विकास, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड ग्रामीण बैंक की भूमिका एवं कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास और आम लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए एक विशेष विजन के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top