Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड चक्रवात अकवान के कारण कई ट्रेनें रद्द नवंबर को दो ट्रेनें नहीं चलीं को एक्सप्रेस वंदे भारत और मेमू ट्रेनों का परिचालन…




चक्रवात अकवान के कारण संभावित खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेलवे की सूचना के मुताबिक, 19 नवंबर 2026 को दो ट्रेनें रद्द रहीं। 20 नवंबर को कई रेल मार्गों पर एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनें नहीं चलेंगी। 19 नवंबर को ट्रेन नंबर 12881 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस और 18017 भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहीं। हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी 20 नवंबर को ट्रेन नंबर 18018 पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस, 18401 बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस और 18402 पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। रद्द रहने वाली मेमू ट्रेनों में 68441 जलेश्वर-पुरी और 68442 पुरी-जलेश्वर शामिल हैं। इसके अलावा 68129/68130, 68131/68132 और 68133/68134 टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। 68185/68186, 68187/68188 और 68189/68190 बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर मेमू ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 20891/20892 टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा। बारीपदा-बालेश्वर मेमू ट्रेन नंबर 68180 भी रद्द इसके अलावा भंजपुर-रूपसा-भंजपुर मार्ग की ट्रेन नंबर 68174/68175 और 68176/68177, बारीपदा-बांगरीपोसी-बारीपदा मेमू ट्रेन नंबर 68179/68178 और बारीपदा-बालेश्वर मेमू ट्रेन नंबर 68180 भी रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन के लिए निकलने से पहले आधिकारिक माध्यमों से अपनी ट्रेन की स्थिति जानने की सलाह दी है। रद्द ट्रेनों के कारण टाटानगर, पुरी, बालेश्वर, बारीपदा, बादामपहाड़, बांगरीपोसी और आसपास के इलाकों के यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top