Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड फायर ब्रिगेड को मिलेंगे होमगार्ड सोमवार से ट्रेनिंग चालक के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती होने तक साल के लिए प्रतिनियुक्ति…




झारखंड अग्निशमन सेवा में मैनपावर और चालकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य के 397 गृह रक्षकों (होमगार्ड) को प्रतिनियुक्त किया गया है। इन सभी जवानों को सोमवार (9 नवंबर) से दो सप्ताह का विशेष बुनियादी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होते ही इन्हें विभिन्न जिलों के फायर स्टेशनों में तैनात कर दिया जाएगा। इस संबंध में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा मुख्यालय ने शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मुख्यालय स्तर से यह निर्देश रांची, पलामू, हजारीबाग और दुमका प्रमंडल के जिला समादेष्टाओं को भेज दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, अग्निशमन सेवा में अग्निक चालक (फायरमैन ड्राइवर) कोटि के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने और नवनियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न होने तक की अवधि के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। 99 महिला जवान संभालेंगी मोर्चा : विभाग द्वारा की गई यह प्रतिनियुक्ति फिलहाल एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी। चयनित 397 गृह रक्षकों के दल में 298 पुरुष और 99 महिला गृह रक्षक शामिल हैं। अग्निशमन जैसे चुनौतीपूर्ण और आपातकालीन विभाग में 99 महिला जवानों की प्रतिनियुक्ति को अहम कदम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top