Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में सुबह शाम बढ़ेगी ठंड न्यूनतम तापमान में डिग्री सेल्सियस की हो सकती है गिरावट मौसम रहेगा शुष्क…




बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर के बाद अब राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। गुरुवार को मौसम साफ रहा। अब ठंड बढ़ने की संभावना तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अगले चार दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ेगा। श्रद्धालुओं को ठंड महसूस हो सकती है
मौसम में इस बदलाव का असर छठ घाटों पर भी देखने को मिल सकता है। खासकर सुबह अर्घ्य देने के लिए घरों से निकलने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को ठंड महसूस हो सकती है। राज्य में मौसम शुष्क और साफ हो जाएगा। सुबह के समय मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रहेगा लेकिन दिन चढ़ने और धूप खिलने के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता है
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर के मध्य तक राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजधानी रांची में 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में छठ के दौरान सुबह के समय गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top