Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

तेतुलिया वन भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट से बोकारो वन विभाग को बड़ी राहत



बोकारो | बोकारो के तेतुलिया मौजा स्थित वन भूमि का विवाद एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें बोकारो के तत्कालीन डीएफओ रजनीश कुमार और तत्कालीन आरसीसीएफ डी. वेंकटेश्वरलु को अवमानना का दोषी ठहराया गया था। अदालत ने मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए हाईकोर्ट वापस भेज दिया है। इससे बोकारो वन विभाग और राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है। अब हाईकोर्ट जमीन के वन भूमि होने, कंपनी के दावे और पिछले आदेशों के साथ बाद में हुए राजस्व संबंधी बदलावों की नए सिरे से समीक्षा करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल विवादित जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को झारखंड सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना शामिल थे। अदालत ने कहा कि पिछली सुनवाई के बाद कई नए घटनाक्रम हुए हैं और दोनों पक्षों ने नई सामग्री पेश की है। इसलिए अवमानना मामले पर नए सिरे से विचार जरूरी है। दोनों पक्षों को हाईकोर्ट में अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने मामले के मूल विवाद पर कोई राय नहीं दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top