Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

तेलंगाना के अस्पताल में आधी रात लगी आग नवजातों की मौत मासूमों को सुरक्षित बचाया गया…


होमताजा खबरदेश

तेलंगाना के अस्पताल में आधी रात लगी आग: 2 नवजातों की मौत, 28 मासूमों को सुरक्षित बचाया गया

Last Updated:

तेलंगाना के अस्पताल में आधी रात लगी आग: 2 नवजातों की मौत, 28 मासूमों को सुरक्षित बचाया गयाZoom

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम

तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड में रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर अचानक भीषण आग भड़क उठी. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय वार्ड में दर्जनों नवजात भर्ती थे. आग और धुएं के गुबार के बीच दो मासूम नवजातों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.

आग की लपटें उठते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी मच गई. ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ और रेस्क्यू टीमों ने तत्परता दिखाते हुए वार्ड में दाखिल होकर 28 अन्य नवजात बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. पुलिस ने केस दर्ज कर इस दर्दनाक हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top