Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दामाद की हत्या करने वाला ससुर गिरफ्तार नशे में बेटी से बदसलूकी पर साल के ससुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर की थी…




पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के बभंण्डी गांव में 19 सितंबर की रात 40 साल के गांधी भुइयां की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, गांधी की हत्या किसी अचानक हुए विवाद में नहीं हुई। यह हत्या परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही मारपीट और प्रताड़ना के बाद हुई। दामाद गांधी भुइयां अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों से नशे में मारपीट करता था। इससे परेशान होकर 81 साल के ससुर जगदेव भुइयां ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। नशे में अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करता था गिरफ्तार ससुर ने पुलिस को बताया कि गांधी भुइयां शराब पीने का आदी था। वह नशे में अपनी पत्नी निर्मला देवी से अक्सर मारपीट करता था। पति की इन हरकतों से परेशान होकर निर्मला तीन महीने पहले अपने मायके आ गई थी। घटना वाले दिन भी गांधी नशे में था। उसने अपने ससुर जगदेव भुइयां और परिवार के दूसरे सदस्यों के सामने अपनी बेटी से मारपीट और बदसलूकी की। यह देखकर जगदेव भुइयां गुस्सा हो गया। उसने कुल्हाड़ी से गांधी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गांधी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी के निर्देश पर छतरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। आरोपी जगदेव भुइयां की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी बरामद कर ली गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top