Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दिलसुखनगर मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ संतोषी माता की प्रतिमा पर लाठी से वार हिरासत में आरोपी मोहम्मद अंसारी भारी हंगामा…


होमताजा खबरदेश

संतोषी माता की प्रतिमा पर लाठी से वार, हिरासत में आरोपी मोहम्मद अंसारी, हंगामा

Last Updated:

हैदराबाद के दिलसुखनगर में संतोषी माता मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद अंसारी नाम का शख्‍स को अरेस्‍ट किया है. घटना के समय मंदिर में पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे. आरोपी को मानसिक रूप से बीमार बताया गया है. वहीं, इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों और बीजेपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है.

संतोषी माता की प्रतिमा पर लाठी से वार, हिरासत में आरोपी मोहम्मद अंसारी, हंगामाZoom

हैदराबाद के दिलसुखनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में तोड़फोड़ की कोशिश के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है.

तेलंगाना न्‍यूज. हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में शुक्रवार को संतोषी माता मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अंसारी नाम का एक शख्‍स मंदिर में घुसा और नारे लगाने लगा. इसके बाद उसने मंदिर में स्थापित देवी की मूर्ति पर लाठी से वार करना शुरू कर दिया. घटना के वक्त मंदिर में पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे. अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई. पुजारी और श्रद्धालुओं ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस के अनुसार, दिलसुखनगर बस डिपो के पास स्थित संतोषी माता मंदिर में आरोपी मोहम्मद अंसारी पहुंचा था. आरोप है कि उसने मंदिर के अंदर नारे लगाए और फिर मूर्ति पर लाठी से वार किया. मंदिर में मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया. इसके बाद चैतन्यपुरी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के दौरान मंदिर में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस ने आरोपी के इलाज की भी जानकारी जुटाई
एलबी नगर के डीसीपी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद अंसारी के रूप में की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज करा रहा है. पुलिस ने उसके इलाज से जुड़ी जानकारी भी हासिल की है. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मंदिर में घुसने और मूर्ति पर वार करने के पीछे उसकी क्या वजह थी.

घटना के बाद सड़क पर उतरे हिंदू संगठन और बीजेपी नेता
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. कुछ हिंदू संगठनों और बीजेपी नेताओं ने दिलसुखनगर बस स्टैंड के सामने सड़क पर धरना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मंदिरों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि दिलसुखनगर बस स्टॉप के पास स्थित माता के मंदिर में मोहम्मद अंसारी नाम के व्यक्ति के घुसकर हमला करने की घटना चिंताजनक है. टी राजा सिंह ने तेलंगाना सरकार से मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपी के दोषी पाए जाने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top