Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हैवानियत साल की लड़की से दरिंदों ने की दरिंदगी का एनकाउंटर…


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में 17 साल की लड़की से 3 दरिंदों ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया एनकाउंटर

Last Updated:

सोमवार को द‍िल्‍ली क कालकाजी मंद‍िर के पास 17 साल की नाबाल‍िग के साथ कथ‍ित गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए द‍िल्‍ली पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर कर ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.

दिल्ली में 17 साल की लड़की से 3 दरिंदों ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया एनकाउंटरZoom

द‍िल्‍ली पुल‍िस ने नाबाल‍िग से गैंगरेप के एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद पकड़ा.

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से रेप केस मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है. दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस बदमाश का नाम आसिफ बताया जा रहा है जो ओखला मंडी में काम करता है.

बता दें कि सोमवार को कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी. मंदिर में दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के पार्क में चले गए थे.

तभी वहां 25 से 30 साल के तीन युवक पहुंचे. आरोप है कि उन तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों नाबालिगों को धमकी दी. उसके बाद तीनों युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया.

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल मिली, जिसमें किशोरी ने रेप की बात कही. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नाबालिग को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की पहचान के लिए
पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं.

पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है. इसी दौरान रात में पुलिस ने एनकाउंटर कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top