Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दुंदीबाद में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार गुनाह कबूला




बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दुंदीबाद हटिया निवासी आरोपी राज कुमार रवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर न केवल इस घटना में चोरी गया सामान बरामद किया गया है, बल्कि कुछ दिन पहले एक राशन दुकान में हुई चोरी का सामान भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार (शिव मंदिर के समीप) निवासी चुनचुन राय के घर में चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर बीएस सिटी ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने संदिग्ध राज कुमार रवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चुनचुन राय के घर से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया। इसके अतिरिक्त, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 4 नवंबर 2026 की रात दुंदीबाद स्थित हरिहर प्रसाद की राशन दुकान से चोरी किए गए समानों (बीएस सिटी थाना कांड संख्या 238/26) को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। सिटी पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top