Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दो बाइक की टक्कर में एक की मौके पर मौत गुमला में देवाकी पीठवर टोली के पास हादसा गंभीर रूप से घायल तेज…




गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देवाकी पीठवर टोली पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बिशनपुर प्रखंड के चिरोड़ीह निवासी गंगेश्वर बड़ाईक (करीब 48 साल) के रूप में हुई है। घायलों में हेसराग गांव के संतोष लोहार और अनिल उरांव शामिल हैं। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें गुमला रेफर कर दिया गया। शराब पीकर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे जानकारी के मुताबिक, संतोष लोहार और अनिल उरांव घाघरा साप्ताहिक घाट से शराब पीकर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे गंगेश्वर बड़ाईक की मोटरसाइकिल से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गंगेश्वर बड़ाईक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलें जब्त कर थाने ले आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहने थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top