Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दो महिलाओं ने चांदी की पायल पर किया हाथ साफ खरीदारी के बहाने ज्वेलर्स दुकान में घुसीं महिलाएं में कैद हुई चोरी की…




गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महेशमुंडा स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। खरीदारी करने के बहाने दुकान में पहुंचीं दो महिलाओं ने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने बेंगाबाद थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, महेशमुंडा स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। दोनों ने दुकान संचालक से जेवरात दिखाने को कहा। दुकानदार का ध्यान भटकाया इसके बाद वे अलग-अलग आभूषण देखने लगीं। इसी दौरान महिलाओं ने अपनी चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका मिलते ही एक जोड़ी चांदी की पायल गायब कर दी। महिलाओं को इस बात का अंदाजा नहीं था कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी हर गतिविधि रिकॉर्ड हो रही है। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं दुकान से निकल गईं। महिलाओं के जाने के बाद जब दुकान संचालक सौरभ कुमार ने सामान की जांच की तो एक जोड़ी चांदी की पायल गायब मिली। इसके बाद उन्हें चोरी का संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। फुटेज देखने पर दो महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं और चोरी की पूरी करतूत कैमरे में कैद मिली। दुकान संचालक सौरभ कुमार ने घटना की लिखित सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस को दे दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े दुकान में हुई इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भी सतर्कता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top