Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

धनवार यूको बैंक डकैती में तीन आरोपी गिरफ्तार करोड़ का सोना और लाख रुपए लूट मामले में हथियार और तीन वाहन बरामद…




गिरिडीह जिले के धनवार चौक स्थित यूको बैंक में डकैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक से करीब पांच करोड़ रुपए का सोना और 11.50 लाख रुपए नकद लूटे गए थे। पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, सात कारतूस, एक स्कॉर्पियो और दो अपाची बाइक बरामद की हैं। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सोमवार को बताया कि 5 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में धावा बोला था। उन्होंने हथियार के बल पर लॉकर से सोने के पैकेट और नकदी लूटी थी। इस मामले में धनवार थाने में केस नंबर 288/2026 दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो गिरिडीह और एक देवघर जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, लूट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और दो अपाची बाइक भी बरामद की गई हैं। आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागे पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे और अलग-अलग इलाकों में नाकेबंदी की। जांच के दौरान जमुआ थाना क्षेत्र के बरदबटिया गांव के पास अपराधियों की बाइक सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागे। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। मेड इन यूएसए लिखी पिस्टल बरामद इस दौरान देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र के सत्संग सुरा तिलवाना निवासी मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखी गई मेड इन यूएसए लिखी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज करते हुए बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा जंगल से गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी सुल्तान अली उर्फ रॉकी को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, देवघर जिले के गुल्ली पाथर निवासी आयुष पांडेय को भी चार जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और दो बाइक भी बरामद की हैं। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद रिजवान और सुल्तान अली उर्फ रॉकी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। हालांकि, बैंक से लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी अभी बाकी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस ने तीन और विशेष जांच टीमें गठित की हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top