Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला इस्तीफे की उठाई मांग…




युवा नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने, तथा उनके साथ कथित रूप से हुई प्रताड़ना के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा लावालौंग मंडल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लावालौंग मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निशा भगत के निधन पर दुख जताया। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, तथा कथित रूप से प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई। मौके पर मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने कहा कि युवा नेत्री निशा भगत का असामयिक निधन अत्यंत दुखद, तथा चिंताजनक है। उनके साथ कथित रूप से हुई प्रताड़ना को लेकर सामने आए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्याय के खिलाफ, तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। जब तक मामले में निष्पक्ष जांच, तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी, भाजपा उपाध्यक्ष शोभनाथ यादव, निर्मल विश्वकर्मा, पप्पू साहू, महेंद्र गंझू, रविंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी रामजीत गंझू, नीरज चंद्रवंशी, अशोक यादव, अजय यादव, अमरेश गंझू, रोहित यादव, संजय केशरी, संतोष केशरी, प्रमोद गंझू, नीरज केशरी, मोहन साहू, विकास सोनी, जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद साव, शंकर ठाकुर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top