Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नीतीश कुमार ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया कांग्रेस न दे उपदेश सोनिया गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह की दो टूक…


होमताजा खबरदेश

नीतीश कुमार ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया, सोनिया न दें उपदेश: गिरिराज सिंह

Last Updated:

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार का समर्थन किया और उनके बारे में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की कथित टिप्पणियों की आलोचना की. गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के पास नीतीश कुमार की आलोचना करने या उन्हें ‘गद्दार’ कहने का कोई ‘नैतिक अधिकार’ नहीं है क्योंकि जदयू के मुखिया ने अपने राजनीतिक करियर में कभी किसी के साथ धोखा नहीं किया.

नीतीश कुमार ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया, सोनिया न दें उपदेश: गिरिराज सिंहZoom

नीतीश कुमार पर बयान को लेकर गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर हमला बोला. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में बिहार के दिग्गज नेता नीतीश कुमार को लेकर हुई आंतरिक तकरार अब राष्ट्रीय राजनीति के अखाड़े में पहुंच गई है. बैठक में सोनिया गांधी द्वारा नीतीश के इंडिया ब्लॉक छोड़ने पर कथित तंज कसने की खबरों के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खुलकर जदयू प्रमुख के समर्थन में उतर आए हैं. गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के पास नीतीश कुमार को ‘गद्दार’ कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने साफ किया कि नीतीश ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी को धोखा नहीं दिया और न ही कभी भ्रष्ट या देशविरोधी तत्वों को पनाह दी.

यह बयान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नीतीश कुमार को लेकर सोनिया गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच मतभेद की खबरों के बीच आया. खबरों के मुताबिक 2024 में इंडिया ब्लॉक छोड़ने के नीतीश कुमार के फैसले पर दोनों नेताओं के बीच असहमति थी. कहा जाता है कि दिग्विजय सिंह का तर्क था कि विपक्षी गठबंधन को नीतीश कुमार को साथ बनाए रखने के लिए और कोशिश करनी चाहिए थी जबकि सोनिया गांधी का मानना ​​था कि वह गठबंधन छोड़ने का मौका ढूंढ रहे थे.

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने बैठक में कहा कि नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक छोड़ने नहीं दिया जाना चाहिए था और अगर वह गठबंधन का हिस्सा बने रहते तो राजनीतिक स्थिति कुछ और हो सकती थी. खबरों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने जवाब दिया कि नीतीश कुमार का इरादा गठबंधन छोड़ने का ही था और उनके जाने से आखिरकार विपक्ष को ही फायदा हुआ. सोनिया गांधी ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि नीतीश कुमार समय रहते चले गए. उन्हें तो उधर ही जाना था.

यह बातचीत तब हुई जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कांग्रेस वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ उसके अभियान पर चर्चा कर रही थी. एक वीडियो संदेश में गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार का बचाव किया और कहा कि जदयू के मुखिया ने कभी भी भ्रष्टाचार या ‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’ का समर्थन नहीं किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने जीवन में कभी भी भ्रष्ट लोगों या राष्ट्रविरोधी तत्वों को बढ़ावा नहीं दिया. चाहे मुख्यमंत्री के तौर पर हों या केंद्रीय मंत्री के तौर पर, वह हमेशा देश के प्रति समर्पित रहे और उन्होंने राष्ट्रीय हित में काम किया.

सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार की आलोचना करने के उनके अधिकार पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों को उपदेश देने का अधिकार किस आधार पर है. नीतीश कुमार ने 28 जनवरी 2024 को आधिकारिक तौर पर इंडिया ब्लॉक छोड़ दिया था, जब उन्होंने महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापस लौट आए थे.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top