Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पलामू में बैंककर्मियों ने लूट की कोशिश नाकाम की ग्रामीण बैंक से लाख रुपए लेकर भाग रहा आरोपी झोला और पिस्टल छोड़कर फरार…




पलामू के मेदिनीनगर में आढ़त रोड स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में सोमवार दोपहर एक हथियारबंद युवक ने लूट की कोशिश की। बैंककर्मियों ने काउंटर और कैश चेस्ट से करीब 13 लाख रुपए निकालकर उसके झोले में रख दिए। आरोपी झोला छोड़कर भाग गया। घटना दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुई। मास्क लगाए युवक ग्राहक बनकर बैंक पहुंचा और खाते से रुपए निकालने की बात कही। बैंककर्मियों ने पहचान के लिए मास्क हटाने को कहा, तो उसने कमर से पिस्टल निकाल ली। बैंक में मौजूद शाखा प्रबंधक धनंजय शर्मा, कैशियर और अन्य कर्मचारी घबरा गए। आरोपी ने पिस्टल दिखाकर काउंटर और कैश चेस्ट से नकदी निकलवाई और झोले में रख ली। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला, बैंककर्मी राजीव कुमार ने उसे पकड़ने की कोशिश की। शाखा प्रबंधक धनंजय शर्मा भी उसके पीछे दौड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपी झोला छोड़कर भागा। सड़क पर लोगों की भीड़ देखकर उसने पिस्टल भी फेंक दी और फरार हो गया। सूचना मिलने पर मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद की है। बैंककर्मियों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान की कोशिश हो रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top