Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पाकुड़ में अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी तीन लोग घायल मलीपाड़ा के पास तोड़ाई नदी के पुल पर हुआ हादसा…



पाकुड़ के मलीपाड़ा के पास पाकुड़ बड़हड़वा रोड स्थित तोड़ाईनदी पर बने पुल से एक कार नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

.

उनका इलाज सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान कंचन घोष, प्रमोद कुमार दास और अजीत कुमार के रूप में किया गया तीनों साहिबगंज जिला अंतर्गत कोटालपोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कार साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र से पाकुड़ की ओर आ रही थी। शुक्रवार को कार में कंचन घोष, प्रमोद कुमार दास और अजीत कुमार सवार थे।

पुल के पास मोड़ पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार पुल से नीचे गिरकर पलट गई। कार पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और नगर थाने को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि कार तेज गति से चल रही थी और पुल के पास मोड़ है और मोड़ के कारण कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई।

लोगों ने कहा कि इस सड़क पर वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं और पुल के पास मोड़ होने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top