Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पीएमडीडीवाई योजना में देशभर में प सिंहभूम अव्वल




भास्कर न्यूज| चाईबासा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत अक्टूबर 2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें प. सिंहभूम जिले ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले ने देशभर के 100 चयनित जिलों में पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने 96.16 के समग्र स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। कृषि क्षेत्रों में हो रहे बेहतर कार्यों के आधार पर यह रैंकिंग दी जाती है। जारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान का नागौर जिला 90.67 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बिहार का गया जिला 89.91 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। टॉप-10 की सूची में मध्य प्रदेश के सबसे अधिक चार जिलों ने जगह बनाई है। पीएमडीडीवाई योजना के तहत झारखंड के प. सिंहभूम व सिमडेगा जिला शामिल है। इस उपलब्धि पर डीसी ने सभी संबंधित विभागों के कर्मियों को बधाई दी नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम की तर्ज पर शुरू की गई प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत देश के कम उत्पादकता वाले 100 जिलों का चयन किया गया है। इसमें कृषि उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, भंडारण क्षमता और किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने जैसे 121 इंटीकेटर के आधार पर हर महीने जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। प सिंहभूम की इस उपलब्धि से जिले के किसानों व प्रशासनिक महकमे में उत्साह है। {प. सिंहभूम (झारखंड): 96.16 अंक {नागौर (राजस्थान) : 90.67 अंक { गया (बिहार) : 89.91 अंक { शहडोल (मध्य प्रदेश) : 88.76 अंक { डिंडोरी (मध्य प्रदेश) : 87.61 अंक { चमोली (उत्तराखंड) : 85.52 अंक { सीधी (मध्य प्रदेश) : 83.38 अंक { बारामूला (जम्मू-कश्मीर) : 81.81 अंक { अलीराजपुर (मध्य प्रदेश): 81.13 अंक { कोरबा (छत्तीसगढ़): 80.51 अंक प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि उत्पादकता में सुधार करना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, सिंचाई सुविधाओं और कृषि ऋण तक किसानों की पहुंच आसान करना तथा पंचायत व ब्लॉक स्तर पर भंडारण क्षमता का विकास करना। इसमें 100 आकांक्षी कृषि जिलों का चयन किया गया है, जो कृषि संभावनाओं के बावजूद विकास में पीछे रह गए थे। किसानों को आधुनिक तकनीक, बीज, खाद और सही बाजार मूल्य देने, जीरो बैलेंस में किसानों का खाता खोलना , बीमा कवर मिलता है। जानें : क्या है पीएमडीडीवाई क्या है योजना और कैसे होती है रैंकिंग?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top