![]()
झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी मेडिकल कोर्स की सीटों पर दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए चार दिन का मौका है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने नीट-पीजी-2026 के आधार पर ऑल इंडिया और एनआरआई कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए नीट-पीजी 2026 का स्कोरकार्ड अपलोड करना जरूरी है। काउंसलिंग में पलामू के बिश्रामपुर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की पीजी मेडिकल सीटें शामिल हैं। फीस रिफंड की पॉलिसी पर्षद ने सिक्योरिटी मनी की वापसी और जब्ती की शर्तें भी स्पष्ट की हैं। दूसरे और उसके बाद के राउंड में सीट आवंटित होने के बावजूद नामांकन नहीं लेने पर सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी। रजिस्ट्रेशन के समय गलत जानकारी देने या नामांकन के समय जरूरी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने के कारण दाखिला रद्द होने पर भी राशि वापस नहीं मिलेगी। वैध नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों और काउंसलिंग के किसी चरण में सीट आवंटित नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार अंतिम राउंड की काउंसलिंग समाप्त होने के तीन महीने के भीतर रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काउंसलिंग का शेड्यूल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क 1,000 रुपए काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क के अलावा काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करना होगा। िनजी मेडिकल कॉलेजों के िलए िसक्योरिटी मनी अधिकतम दो लाख रुपए तक है। सभी भारतीय अभ्यर्थियों के लिए आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क 1,000 रुपए निर्धारित है। झारखंड के एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह 500 रुपए होगा। वहीं, काउंसलिंग फीस सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 2,000 रुपए और झारखंड के एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 1,200 रुपए निर्धारित की गई है।
Source link