Last Updated:
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच सड़क से लेकर सियासी गलियारों तक आर-पार की जंग छिड़ गई है. कुणाल घोष की कार पर हमले और ममता बनर्जी द्वारा खुद को घर में नजरबंद करने के गंभीर आरोपों ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है. जानिए बंगाल के इस ताजा राजनीतिक घमासान की पूरी इनसाइड स्टोरी.
ममता बनर्जी ने एक बार फिर सुवेंदु सरकार पर बड़ा हमला बोला है.
कोलकाता. उत्तर प्रदेश और बिहार की सियासी सरगर्मियों के बीच अब पश्चिम बंगाल से सत्ता की जंग का सबसे उग्र रूप सामने आया है. कभी सत्ता के शीर्ष पर रहने वाली टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय प्रशासन पर सीधे हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें उनके ही घर में ‘नजरबंद’ कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर, टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कुणाल घोष की कार पर भीड़ ने हमला बोल दिया, गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और अंडे फेंके. इन घटनाओं के बाद बंगाल की राजनीति में अचानक ऐसा भूचाल आ गया है, जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी आर-पार की लड़ाई छिड़ चुकी है.
4 महीने में तीसरी बार कुणाल घोष के गाड़ी पर हमला हुआ है. टीएमसी के कद्दावर नेता कुणाल घोष जब ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. हमलावरों ने कुणाल घोष की कार पर लगातार अंडे फेंके, लाठी-डंडों से वार कर गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए. कुणाल घोष पर पिछले चार महीनों में यह तीसरा बड़ा हमला है. घटना के बाद टीएमसी समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया. इस घटना के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है.
#WATCH | Kolkata: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, “We had acquired permission from the court for today’s meeting 15 days in advance. They are not letting me leave the house. Roads have been blocked by the lumpens of the BJP. The police are nowhere to be seen, and they… https://t.co/PZrHRTavNI pic.twitter.com/hARrhRetwL