Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

फुटबॉल में ग्लोरियस पब्लिक स्कूल विजेता




भास्कर न्यूज | गावां गावां खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय एल-बिनोज फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को फाइनल मुकाबले के साथ हो गया। फाइनल में ग्लोरियस पब्लिक स्कूल गावां और बरू झरना (तिसरी) की टीम आमने-सामने हुई। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में ग्लोरियस पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये, उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 10 हजार रुपये तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को पांच-पांच हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। व हीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर जाकिर खान, अमित बरनवाल, कुमार जित्तू सिंह, आकाश कुमार, गुलशन कुमार, सुबोध बरनवाल, फंटूश खान, शमशीर आलम, संतोष कुमार, आशीष कुमार टुड्डू, आशीष यादव, प्रभु हांसदा, मनेल बेसरा, संझला बेसरा, बबलू सोरेन, इजहार खान समेत कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top