![]()
चंदनकियारी | चंदनकियारी स्थित होलीक्रॉस स्कूल में दीपावली, छठ पूजा एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या सिस्टर कमला पॉल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दीपावली और छठ पूजा की महत्ता को दर्शाते हुए आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। शिक्षकों ने एक लघु नाटक प्रस्तुत कर बच्चों को मोबाइल के सही एवं सीमित उपयोग करने का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने तथा अनावश्यक मोबाइल इस्तेमाल से बचने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सामूहिक भोज रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया।
Source link